2017 में आई अजय देवगन स्टारर सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम' अगर आपने देखी है, तो आपको फ़िल्म में अजय की बड़ी बेटी बनी लड़की जरूर याद होगी। ये कोई और नही बल्कि तनुश्री दत्ता की बहन इशिता दत्ता है। इशिता का जन्म 26 अगस्त 1990 को जमशेदपुर में हुआ था। लेकिन ये जल्द ही मुम्बई में आकर बस गई थी।
Google
इशिता को 2013-14 में आये इनके धारावाहिक 'एक घर बनाऊंगा' के जरिये काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा 'चाणक्युडु' इनकी पहली तेलगु फ़िल्म थी। 2015 में आई 'दृश्यम' के जरिये इन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। फ़िल्म में अजय देेेवगन के अलावा तब्बू, श्रिया शरण जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।
Google
इशिता ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दक्षिण भारत महिला समाज स्कूल, जमशेदपुर की थी। ये अपनी बहन तनुश्री दत्ता की तरह बोल्ड और ग्लैमरस ही नही बल्कि काफी अच्छी एंकर और मॉडल भी हैं। इनको अक्सर अपनी बहन के साथ कई पार्टियों और अवार्ड्स शो में देखा जाता है। इनकी पसन्दीदा एक्ट्रेस हैं प्रियंका चोपड़ा है और कहते हैं कि इन्होंने मॉडल बनने के लिए अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच मे ही छोड़ दी थी।
Google
इशिता पर हाल ही में अपने एक को-एक्टर को पीटने का भी आरोप लगा था। जल्द ही वो कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म फिरंगी में नजर आने वाली है। तनुश्री दत्ता को उनसे बहुत उम्मीद है। हम भी आशा करते हैं कि वो बॉलीवुड में नाम कमाकर अपनी बहन की उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
Google
No comments: