loading...
Results for hindi shayri

मुकेश अंबानी की पार्टी में छाया श्रीदेवी की बेटियों का ग्लैमर, देखें तस्वीरें

October 02, 2017

इन दिनों हर जगह सिर्फ स्टार किड्स का ही जलवा है. जिधर देखो उधर सिर्फ इन्हीं स्टार किड्स की ही बातें हो रही हैं. शनिवार मुंबई में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची. मलाइका अरोड़ा से लेकर करीना कपूर तक सभी अभिनेत्रियां ने यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

Google

इस पार्टी में श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर ने ग्लैमरस अंदाज में एंट्री की. जाह्नवी यहां रोज गोल्ड कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद लग रही थीं. खुशी कपूर ने बेहद खूबसूरत ब्लू रंग का प्रेंटेड आउटफिट पहन रखा था. कुछ दिनों पहले अपनी मम्मी श्रीदेवी के 54वें बर्थडे पार्टी में जाह्नवी सबका ध्यान अपने ओर खीचने में कामियाब हो गई थी. वो पार्टी में बेहद बोल्ड और ग्लैमर लुक में नजर आयी थी. जाह्नवी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं.

Google

ऋतिक रोशन, करण जौहर, श्रद्धा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स अंबानी की पार्टी के गेस्ट बने. प्राड्यूसर बोनी कपूर ने शुक्रवार को एक समारोह में यह कहा एक पिता के रूप में मैं उसे आशीर्वाद देता हूं. वह बहुत ही मेहनती है. मुझे पूरा विश्वास है कि उनकी मां की तरह उन्हें भी लोगों से प्यार मिलेगा. उन्होंने आगे कहा, मुझे आशा है कि वह सभी की उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगी और जब समय आएगा, तब सभी लोग स्वत: जान जाएंगे.

Google

मुकेश अंबानी की पार्टी में छाया श्रीदेवी की बेटियों का ग्लैमर, देखें तस्वीरें मुकेश अंबानी की पार्टी में छाया श्रीदेवी की बेटियों का ग्लैमर, देखें तस्वीरें

Reviewed by Rakesh Kumar on October 02, 2017 Rating: 5

राष्ट्रीय ध्वज’ से जुड़े 25 ग़ज़ब रोचक तथ्य

August 28, 2016

1.भारत के राष्ट्रीय ध्वज को “तिरंगा” नाम से भी सम्बोधित करते हैं. इस नाम के पीछे की वजह इसमें इस्तेमाल होने वाले तीन रंग हैं, केसरिया, सफ़ेद और हरा।

2. भारत के राष्ट्रीय ध्वज में जब चरखे की जगह अशोक चक्र लिया गया तो महात्मा गांधी नाराज हो गए थे। उन्होनें ये भी कहा था कि मैं अशोक चक्र वाले झंडे को सलाम नही करूँगा।

3. संसद भवन देश का एकमात्र ऐसा भवन हैं जिस पर एक साथ 3 तिरंगे फहराए जाते हैं।

4. किसी मंच पर तिरंगा फहराते समय जब बोलने वाले का मुँह श्रोताओं की तरफ हो तब तिरंगा हमेशा उसके दाहिने तरफ होना चाहिए।

5. राँची का ‘पहाड़ी मंदिर’ भारत का अकेला ऐसा मंदिर हैं जहाँ तिरंगा फहराया जाता हैं। 493 मीटर की ऊंचाई पर देश का सबसे ऊंचा झंडा भी राँची में ही फहराया गया हैं।

6. क्या आप जानते हैं कि देश में ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ (भारतीय ध्वज संहिता) नाम का एक कानून है, जिसमें तिरंगे को फहराने के कुछ नियम-कायदे निर्धारित किए गए हैं।

7. यदि कोई शख्स ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ के तहत गलत तरीके से तिरंगा फहराने का दोषी पाया जाता है तो उसे जेल भी हो सकती है। इसकी अवधि तीन साल तक बढ़ाई जा सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों भी हो सकते हैं।

8. तिरंगा हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही होना चाहिए। प्लास्टिक का झंडा बनाने की मनाही हैं।

9. तिरंगे का निर्माण हमेशा रेक्टेंगल शेप में ही होगा। जिसका अनुपात 3 : 2 ही होना चाहिए। जबकि अशोक चक्र का कोई माप तय नही हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी आवश्यक हैं।

10. सबसे पहले लाल, पीले व हरे रंग की हॉरिजॉन्टल पट्टियों पर बने झंडे को 7 अगस्त 1906 को पारसी बागान चौक (ग्रीन पार्क), कोलकाता में फहराया गया था।

11. झंडे पर कुछ भी बनाना या लिखना गैरकानूनी हैं।

12. किसी भी गाड़ी के पीछे, बोट या प्लेन में तिरंगा यूज़ नहीं किया जा सकता है। इसका प्रयोग किसी बिल्डिंग को ढकने में भी नहीं किया जा सकता हैं।

13. किसी भी स्तिथि में झंडा (तिरंगा) जमीन पर टच नहीं होना चाहिए।

14. झंडे का यूज़ किसी भी प्रकार के यूनिफॉर्म या सजावट के सामान में नहीं हो सकता।

15. भारत में बेंगलुरू से 420 किमी स्थित ‘हुबली‘ एक मात्र लाइसेंस प्राप्त संस्थान हैं जो झंडा बनाने का और सप्लाई करने का काम करता हैं।

16. किसी भी दूसरे झंडे को राष्ट्रीय झंडे से ऊंचा या ऊपर नहीं लगा सकते और न ही बराबर रख सकते हैं।

17. 29 मई 1953 में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सबसे ऊंची पर्वत की चोटी माउंट एवरेस्ट पर यूनियन जैक तथा नेपाली राष्ट्रीय ध्वज के साथ फहराता नजर आया था इस समय शेरपा तेनजिंग और एडमंड माउंट हिलेरी ने एवरेस्ट फतह की थी।

18. लोगो को अपने घरों या आफिस में आम दिनों में भी तिरंगा फहराने की अनुमति 22 दिसंबर 2002 के बाद मिली।

19. तिरंगे को रात में फहराने की अनुमति सन् 2009 में दी गई।

20. पूरे भारत में 21 × 14 फीट के झंडे केवल तीन जगह पर ही फहराए जाते हैं: कर्नाटक का नारगुंड किला, महाराष्ट्र का पनहाला किला और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित किला।

21. राष्ट्रपति भवन के संग्रहालय में एक ऐसा लघु तिरंगा हैं, जिसे सोने के स्तंभ पर हीरे-जवाहरातों से जड़ कर बनाया गया हैं।

22. आज जो तिरंगा फहराया जाता हैं उसे किसने बनाया ?

अभी जो तिरंगा फहराया जाता है उसे 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था। तिरंगे को आंध्रप्रदेश के पिंगली वैंकैया ने बनाया था। इनकी मौत सन् 1963 में बहुत ही गरीबी में एक झोपड़ी में हुई। मौत के 46 साल बाद डाक टिकट जारी करके इनको सम्मान दिया गया।

23. तिरंगे को कब झुकाया जाता हैं ?

भारत के संविधान के अनुसार जब किसी राष्ट्र विभूति का निधन होता हैं व राष्ट्रीय शोक घोषित होता हैं, तब कुछ समय के लिए ध्वज को झुका दिया जाता हैं। लेकिन सिर्फ उसी भवन का तिरंगा झुका रहेगा, जिस भवन में उस विभूति का पार्थिव शरीर रखा हैं। जैसे ही पार्थिव शरीर को भवन से बाहर निकाला जाता हैं वैसे ही ध्वज को पूरी ऊंचाई तक फहरा दिया जाता हैं।

24. शहीदों के शवों पर लिपटे तिरंगे का क्या होता हैं ?

देश के लिए जान देने वाले शहीदों और देश की महान शख्सियतों को तिरंगे में लपेटा जाता हैं। इस दौरान केसरिया पट्टी सिर की तरफ और हरी पट्टी पैरों की तरफ होनी चाहिए। शवों के साथ तिरंगे को जलाया या दफनाया नही जाता बल्कि उसे हटा लिया जाता हैं। बाद में या तो उसे गोपनीय तरीके से सम्मान के साथ जला दिया जाता हैं या फिर वजन बांधकर पवित्र नदी में जल समाधि दे दी जाती हैं। कटे-फटे या रंग उड़े हुए तिरंगे के साथ भी ऐसा ही किया जाता हैं।

राष्ट्रीय ध्वज’ से जुड़े 25 ग़ज़ब रोचक तथ्य राष्ट्रीय ध्वज’ से जुड़े 25 ग़ज़ब रोचक तथ्य

Reviewed by Rakesh Kumar on August 28, 2016 Rating: 5

बेईज्जती

August 20, 2016

बेईज्जती हमेशा नाप तोल कर करना क्यूँकि...,
ये वो उधार है
जिसे हर कोई
ब्याज सहित चुकाने के लिए
मौके की तलाश में रहता है 🌹🌹

एक पुराने दोस्त का फोन आया😝
.
Me - वाह...आज बहुत दिन बाद याद आया 😍
.
दोस्त - नहीं यार, गलती से लग गया था।😉😉
.
इज्जत की watt लगा दिया kamina !! 😂😂😂

बेईज्जती बेईज्जती Reviewed by Rakesh Kumar on August 20, 2016 Rating: 5

शक्ल देखने लायक होगी आज

August 20, 2016

शक्ल देखने लायक होगी आज उनकी जिन्होंने
जाटों को उपद्रवी कहा था
क्यूँकि ये जाट ही है जो इज़्ज़त बचा लेते है
भारत की
जब बात इज़्ज़त पे आती है

#हम_अपना 👦 #Profile_pic📸 #अपनी_पहेचान ☝ के लिए #रखते_हें, 😏
और वो #पगली 👩 उसे #save_करके ☝ #अपनी_सहेलियो 👭 को #दिखाती 👀हें की #ये_हे_थारा_जीजाजी ।। 😎😎

शक्ल देखने लायक होगी आज शक्ल देखने लायक होगी आज Reviewed by Rakesh Kumar on August 20, 2016 Rating: 5

गम ने हसने न दिया

August 19, 2016

गम ने हसने न दिया, ज़माने ने रोने न दिया!
इस उलझन ने चैन से जीने न दिया!
थक के जब सितारों से पनाह ली!
नींद आई तो तेरी याद ने सोने न दिया!

बन्दा खुद की नज़र में सही होना चाहिए… दुनिया तो भगवान से भी दुखी है ! 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏

गम ने हसने न दिया गम ने हसने न दिया Reviewed by Rakesh Kumar on August 19, 2016 Rating: 5

मुस्करा जाता हू,अक्सर

August 18, 2016

मुस्करा जाता हू,अक्सर गुस्से में भी तेरा नाम सुनकर ़़,सोच अगर तेरे नाम से इतनी महौबत है...तो तुमसे कितनी महौबत होगी

तुम क्या जानो क्या है तन्हाई, टूटे हर पत्ते से पूछो
क्या है जुदाई, यूँ बेवफ़ाई का इल्ज़ाम ना दे ए-
ज़ालिम, इस वक़्त से पूछ किस वक़्त तेरी याद ना
आई..!!!

मुस्करा जाता हू,अक्सर मुस्करा जाता हू,अक्सर Reviewed by Rakesh Kumar on August 18, 2016 Rating: 5

Must shayri

September 24, 2014

किनारे पर तैरने वाली
लाश को देखकर
ये समझ आया...
बोझ शरीर का नही
साँसों का था

ज़िन्दगी में ना ज़ाने कौनसी बात "आख़री" होगी,
ना ज़ाने कौनसी रात "आख़री" होगी..
मिलते, जुलते, बातें करते रहो यार एक दूसरे से,
ना जाने कौनसी "मुलाक़ात" आख़री होगी.

Must shayri Must shayri Reviewed by Rakesh Kumar on September 24, 2014 Rating: 5

Hindi shayri

September 24, 2014

मुझको तो होश नहीँ, तुमको ख़बर हो शायद।

लोग कहते हैँ की, तुमने मुझे बर्बाद किया॥

कमाल की ......फनकारी है उस
में ...!!
वार भी दिल पे और राज भी दिल
पे ..!!!

आना जरूर ख्वाबो मे बडी उलझन सी है....
नर्म लहजो से दो टूक बाते करेंगे....

Hindi shayri Hindi shayri Reviewed by Rakesh Kumar on September 24, 2014 Rating: 5
Powered by Blogger.